CG News: जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज, अमित शाह की मौजूदगी में शामिल होंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

CG News: जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज, अमित शाह की मौजूदगी में शामिल होंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

CG News: जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज, अमित शाह की मौजूदगी में शामिल होंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

CG News: सीएम मोहन यादव का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। सोमवार देर शाम वे रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। आज वे जगदलपुर में आयोजित 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।

गृह मंत्री की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

बैठक सुबह 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जाएगी।

Before the 26th Central Regional Council meeting, CM Mohan Yadav met Chhattisgarh Chief Minister Sai.

नीतियों के बेहतर समन्वय पर रहेगा फोकस

मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि योजनाओं और नीतियों को प्रभावी तरीके से जमीन पर लागू किया जा सके। इससे पहले परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी।

बस्तर के बदलते स्वरूप पर बोले अमित शाह

सोमवार शाम जगदलपुर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमित शाह ने हिस्सा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “जिस जगदलपुर की पहचान कभी बंदूकों की गूंज से होती थी, आज उसी बस्तर में ढोल, मांदर और लोकगीतों की मधुर धुन गूंज रही है।” शाह ने कहा कि बस्तर अब अपनी संस्कृति और धरोहर को नए रूप में दुनिया के सामने पेश कर रहा है।

नक्सल प्रभावितों से भी किया संवाद

जगदलपुर दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। बैठक के बाद दोपहर 3 बजे अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अहम फैसलों की जानकारी देंगे।

क्या है मध्य क्षेत्रीय परिषद?

भारत में कुल पांच क्षेत्रीय परिषदें हैं, जिनमें मध्य क्षेत्रीय परिषद भी शामिल है। इस परिषद में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। परिषद के अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री होते हैं। इसका उद्देश्य राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

यह भी पढ़ें : MP News: बद्रीनाथ धाम के पास हिमालय में तप कर रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सामने आईं साधना की तस्वीरें

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें