MP News: बद्रीनाथ धाम के पास हिमालय में तप कर रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सामने आईं साधना की तस्वीरें
MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों हिमालय की बर्फीली वादियों में कठोर साधना कर रहे हैं। चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के पास 10 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर बाबा ने अपनी कुटिया बनाई है, जहां वे कठिन परिस्थितियों के बीच तपस्या में लीन हैं।

11 दिनों की विशेष साधना
जानकारी के अनुसार बाबा बागेश्वर की यह विशेष साधना 11 दिनों तक चलेगी, जिसका समापन 21 मई को होगा। बर्फीली हवाओं और कठिन जीवनशैली के बीच वे हिमालय पर्वत की गोद में ध्यान और तप कर रहे हैं। इसे आध्यात्मिक साधना और जनकल्याण से जोड़कर देखा जा रहा है।
भारतीय जवानों से भी की मुलाकात
साधना के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों का हालचाल जाना और देश सेवा को लेकर चर्चा की। इस दौरान बाबा ने कई साधु-संतों से भी मुलाकात कर धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच साधना करते बाबा बागेश्वर की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, शेयर की गई तस्वीरों में बाबा हिमालय की शांत वादियों में ध्यान करते नजर आ रहे हैं।
पोस्ट में क्या लिखा गया?
सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि “श्री बद्री विशाल में बद्रीनाथ एकात्मय साधना, भगवान विष्णु की आराधना और हिमालय की उच्च चेतना द्वारा आध्यात्मिक जागृति का मार्ग है। यह साधना सांसारिक बंधनों से मुक्ति, ध्यान में एकाग्रता और मानव उत्थान का नया आयाम बनेगी।” बाबा की इस साधना को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना की राइस ब्रान ऑयल मिल में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से लगी आग, मशीन ऑपरेटर की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
