CG News: करहीबाजार शिविर में सीएम साय ने कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद
CG News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से आत्मीय संवाद किया।
अन्नप्राशन कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होकर नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। इस अवसर पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन एवं अहान बंजारे सहित कई बच्चे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वस्थ बच्चों से आत्मीय मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में स्वस्थ बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली। इस दौरान रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रिंसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे एवं लोककाव्या खांडे उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
गोदभराई कार्यक्रम में माताओं को शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोदभराई समारोह में मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती पूर्णिमा परेल, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती जयंती बंजारे एवं श्रीमती रूखमणी पाल शामिल रहीं, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के माध्यम से बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: जन चौपाल की मांग पर त्वरित कार्रवाई, कोसरंगी की दीदियों को मिला स्वरोजगार का सहारा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
