CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर चर्चा तेज, विजय शर्मा ने बताई सरकार की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर चर्चा तेज, विजय शर्मा ने बताई सरकार की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर चर्चा तेज, विजय शर्मा ने बताई सरकार की तैयारी

CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार का पक्ष रखा है, उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर समाज के अलग अलग वर्गों से चर्चा की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

vijay Sharma

ST समुदाय को UCC के दायरे से रखा जाएगा बाहर

विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति यानी ST समाज को समान नागरिक संहिता के दायरे में शामिल नहीं किया जाएगा, सरकार इस विषय पर विशेष प्रावधानों के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है, डिप्टी CM ने कहा कि UCC का उद्देश्य अलग अलग समुदायों के लिए समान कानून की व्यवस्था तैयार करना है, हालांकि इसे लागू करने से पहले सभी वर्गों के सुझाव और विचारों को ध्यान में रखकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

UCC के मसौदे पर समिति कर रही काम

विजय शर्मा ने बताया कि समान नागरिक संहिता के मसौदे को तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया है, यह समिति विभिन्न वर्गों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि UCC को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा, सभी समुदायों की राय और सुझावों को शामिल करने के बाद ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की शुरुआत, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें