CG News: मुख्यमंत्री के निर्देश के 24 घंटे के भीतर दिव्यांग गणेश राम यादव को मिली ट्राइसाइकिल
CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद प्रशासन ने एक दिव्यांग युवक की मदद के लिए त्वरित कार्रवाई की. धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम कमोसिनडांड निवासी गणेश राम यादव को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई, गणेश राम यादव की कठिन परिस्थितियों की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. शासकीय अवकाश होने के बावजूद समाज कल्याण विभाग और संबंधित अधिकारियों ने समन्वय बनाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई.
दैनिक जीवन होगा अधिक आसान
जन्म से दिव्यांग गणेश राम यादव अब तक हाथों के सहारे चलकर अपने दैनिक कार्य करते थे. ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उनके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा. अब वे स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, पंचायत कार्यालय और अन्य जरूरी स्थानों तक अधिक सुविधा के साथ पहुंच सकेंगे, प्रशासन के अनुसार, गणेश राम यादव और उनके परिवार को पहले से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. परिवार के पात्र सदस्यों को दिव्यांग पेंशन प्रदान की जा रही है. इसके अलावा महतारी वंदन योजना और राशन कार्ड के माध्यम से भी उन्हें नियमित सरकारी सहायता उपलब्ध हो रही है.
ग्रामीणों ने की त्वरित पहल की सराहना
गांव के लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति तक कम समय में सहायता पहुंचना एक सकारात्मक पहल है. उनका मानना है कि ऐसे प्रयासों से लोगों का शासन और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होता है, ट्राइसाइकिल मिलने से गणेश राम यादव के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है. इससे उनका आवागमन आसान होगा, दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी पहले से अधिक सहज और आत्मनिर्भर बन सकेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: एग्रीस्टेक पंजीयन से किसानों को बड़ी राहत, समय पर मिला खाद-बीज और कृषि सुविधाओं का लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |







