CG News: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती, आत्मनिर्भरता की बनी नई पहचान
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है. इस नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं.
29वीं किस्त से लाभार्थियों में खुशी
योजना की 29वीं किस्त जारी होने के बाद प्रदेशभर की लाभार्थी महिलाओं में उत्साह का माहौल है. महिलाओं का कहना है कि समय पर मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिली है और अब छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती, कई महिलाओं ने योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग छोटे व्यवसाय शुरू करने और अतिरिक्त आय के साधन विकसित करने में किया है. कुछ लाभार्थियों ने घरेलू कारोबार शुरू कर अपनी आय बढ़ाई है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत हुई है.
आत्मविश्वास और सम्मान में हुआ इजाफा
लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. अब वे अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर रही हैं और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी उनकी भागीदारी पहले से अधिक हो गई है. इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा दी है, सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ाना है. महतारी वंदन योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं.
लाभार्थियों ने जताया आभार
योजना से लाभान्वित महिलाओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण को भी नई मजबूती दे रही है. उनका मानना है कि इस तरह की योजनाएं भविष्य में महिलाओं के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री के निर्देश के 24 घंटे के भीतर दिव्यांग गणेश राम यादव को मिली ट्राइसाइकिल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |







