CG News: सुकमा में पुनर्वासित युवाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण, कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

CG News: सुकमा में पुनर्वासित युवाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण, कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

CG News: सुकमा में पुनर्वासित युवाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण, कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुनर्वासित युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की गई है. जिला प्रशासन और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की मदद से युवाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सुकमा में 30 दिवसीय एलएमवी ऑनर ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में जिले के 31 पुनर्वासित युवा भाग ले रहे हैं.

Naxal News: बंदूक से स्टेयरिंग तक, सुकमा में 31 पुनर्वासित युवाओं को मिला  नया रोजगार, महिलाओं ने भी बढ़ाया कदम | From Guns To Steering Wheels 31  Rehabilitated Youths In Sukma

ड्राइविंग के साथ तकनीकी जानकारी भी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वाहन चलाने के साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, रोड साइन की पहचान और वाहन की सामान्य मरम्मत की जानकारी भी दी जा रही है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रतिभागियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया भी कराई जाएगी, प्रशिक्षण में शामिल सोड़ी सोमड़ी ने बताया कि सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की जानकारी मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. वहीं पुनेम ज्योति ने कहा कि ड्राइविंग कौशल हासिल करने के बाद वे रोजगार प्राप्त कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में योगदान देना चाहती हैं.

मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. कौशल विकास और रोजगार आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं, यह पहल बताती है कि सही प्रशिक्षण और उचित अवसर मिलने पर युवा अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं. सुकमा के ये युवा अब आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं और बेहतर भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा के किसान हड़मा राम को समय पर मिला ऋण, खाद और बीज, खरीफ की तैयारी हुई आसान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें