CG News: सुकमा के किसान हड़मा राम को समय पर मिला ऋण, खाद और बीज, खरीफ की तैयारी हुई आसान

CG News: सुकमा के किसान हड़मा राम को समय पर मिला ऋण, खाद और बीज, खरीफ की तैयारी हुई आसान

CG News: सुकमा के किसान हड़मा राम को समय पर मिला ऋण, खाद और बीज, खरीफ की तैयारी हुई आसान

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला प्रशासन की पहल से किसानों को समय पर कृषि ऋण, खाद और उन्नत बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसी प्रयास का लाभ रानीबहाल गांव के किसान हड़मा राम मरकाम को भी मिला, जिन्होंने खरीफ सीजन की तैयारी बिना किसी बाधा के पूरी कर ली.

समय पर खाद, बीज और ऋण मिला तो बढ़ा किसान का आत्मविश्वास - IMNB NEWS AGENCY

32 एकड़ में कर रहे हैं खेती

प्रगतिशील किसान हड़मा राम मरकाम करीब 32 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं. उन्हें छिंदगढ़ सहकारी समिति के माध्यम से 3 लाख 50 हजार रुपये का सब्सिडीयुक्त कृषि ऋण मिला. इस राशि से उन्होंने खाद, उन्नत बीज और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदकर समय पर बुवाई की तैयारी पूरी की, हड़मा राम मरकाम ने बताया कि समय पर ऋण और कृषि संसाधन मिलने से आर्थिक दबाव कम हुआ. इससे खेती की तैयारियां तय समय पर पूरी हो सकीं और किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. उन्होंने इस सहयोग के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

प्रशासन की लगातार निगरानी

जिला प्रशासन किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है. कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसानों तक सभी जरूरी संसाधन समय पर पहुंच सकें, प्रशासन का मानना है कि समय पर कृषि ऋण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है. इससे खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन की संभावना मजबूत होगी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को संगीतमय श्रद्धांजलि, लोक कलाकार देंगे भावपूर्ण नमन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें