CG News: जांजगीर-चांपा में रोजगार मेले का आयोजन, 820 पदों पर मिलेगा नौकरी का मौका
CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कुलीपोटा, जांजगीर मं आयोजित होगा.
820 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां भाग लेंगी और कुल 820 पदों पर भर्ती करेंगी. इनमें मीटर इंस्टॉलेशन के 200 पद, पिकर एवं पैकर के 500 पद, फील्ड ऑफिसर के 20 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद शामिल हैं. चयन प्रक्रिया के दौरान योग्य अभ्यर्थियों का सीधे साक्षात्कार लिया जाएगा, भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है. मीटर इंस्टॉलेशन पद के लिए 10वीं या 12वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा. चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपए से 25 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मिलेगा कार्य
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में की जाएगी. इससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिलेगा, रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.
पात्र युवाओं से शामिल होने की अपील
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की है. अधिकारियों के अनुसार, यह रोजगार मेला निजी कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतर अवसर है, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे साक्षात्कार देकर रोजगार हासिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें : CG News: पंडरिया के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगी मोबाइल AI लैब, छात्र सीखेंगे रोबोटिक्स और नई तकनीक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










