CG News: सुशासन तिहार में कोसरंगी पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बांटे स्वामित्व योजना के पट्टे
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित ग्राम कोसरंगी में चौपाल लगाकर ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को पट्टे वितरित कर संपत्ति का वैधानिक अधिकार सौंपा।
स्वामित्व योजना से मिलेगा कानूनी अधिकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीणों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के जरिए आबादी भूमि और संपत्ति का आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपनी जमीन और मकान पर कानूनी अधिकार मिल रहा है, उन्होंने कहा कि संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिलने से ग्रामीणों को बैंक ऋण लेने और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
छह हितग्राहियों को मिले पट्टे
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छह हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के पट्टे वितरित किए। पट्टा मिलने के बाद ग्रामीणों ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उनका भविष्य अधिक सुरक्षित हो गया है और योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा, मुख्यमंत्री ने ग्राम कोसरंगी में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के आजीविका सेवा केंद्र का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने महिला समूहों से बातचीत कर उनकी आजीविका गतिविधियों और आय संबंधी जानकारी ली।
हल्दी-मिर्ची प्रसंस्करण से बढ़ रही आय
समूह की अध्यक्ष गीता वर्मा ने बताया कि केंद्र में हल्दी-मिर्ची प्रसंस्करण, गेहूं पिसाई और धान बीज क्रय-विक्रय जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को नियमित आय मिल रही है, मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बिहान जैसी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
“गांव-गांव पहुंच रही सरकार”
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए नए नियम लागू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
