CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन का बढ़ता क्रेज, राजिम-डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड फुटफॉल

CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन का बढ़ता क्रेज, राजिम-डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड फुटफॉल

CG News: छत्तीसगढ़ में धार्मिक पर्यटन का बढ़ता क्रेज, राजिम-डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड फुटफॉल

CG News: छत्तीसगढ़ में पर्यटन का रुझान तेजी से धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ रहा है. वर्ष 2025 में प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर कुल 4.05 करोड़ यात्राएं दर्ज की गईं. इनमें राजिम और डोंगरगढ़ का हिस्सा करीब 1.96 करोड़ रहा, यानी कुल पर्यटन यात्राओं का लगभग 48.4 फीसदी. आंकड़े बताते हैं कि राज्य में होने वाली करीब हर दूसरी पर्यटन यात्रा इन दोनों प्रमुख धार्मिक केंद्रों से जुड़ी रही.

New Year 2025: बस्तर का धुड़मारास गांव जो मैप में नजर नहीं आता लेकिन विश्व  पर्यटन विलेज में है नाम

राजिम और डोंगरगढ़ में सबसे ज्यादा फुटफॉल

पर्यटन स्थलों में राजिम और डोंगरगढ़ ने 2025 में सबसे ज्यादा यात्रियों को आकर्षित किया. राजिम में 2024 के दौरान करीब 78 लाख यात्राएं दर्ज हुई थीं, जो 2025 में बढ़कर 1.12 करोड़ हो गईं. इस तरह यहां एक साल में करीब 34 लाख यात्राओं की वृद्धि दर्ज हुई. वहीं डोंगरगढ़ में भी फुटफॉल 62 लाख से बढ़कर 84 लाख तक पहुंच गया, यानी करीब 22 लाख की बढ़ोतरी हुई.

Centre's New Year Gift To Chhattisgarh: Union Minister To Lay Foundation  For Rs 146 Crore Bhoramdev Tourism Corridor

एक साल में 90 लाख यात्राओं का इजाफा

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर करीब 3.15 करोड़ यात्राएं दर्ज की गई थीं. 2025 में यह संख्या बढ़कर 4.05 करोड़ हो गई. यानी सिर्फ एक साल में करीब 90 लाख यात्राओं का इजाफा हुआ, जो लगभग 28.6 फीसदी की वृद्धि है. उपलब्ध पिछले सात वर्षों के आंकड़ों में 2025 का आंकड़ा सबसे अधिक वार्षिक पर्यटन फुटफॉल वाला साल रहा.

New Year 2025: बस्तर का धुड़मारास गांव जो मैप में नजर नहीं आता लेकिन विश्व  पर्यटन विलेज में है नाम

पांच नए धार्मिक केंद्रों ने भी खींची भीड़

वर्ष 2025 में कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी, शिवरीनारायण, गिरौदपुरी धाम, कुदरगढ़ और चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर को पर्यटन केंद्रों की सूची में शामिल किया गया. इन पांच धार्मिक स्थलों पर पहले ही साल 95 लाख से ज्यादा यात्राएं दर्ज हुईं. पर्यटन बोर्ड को उम्मीद है कि 2026 में इन केंद्रों का संयुक्त फुटफॉल एक करोड़ के पार पहुंच सकता है. बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटकों के लिए सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विस्तार की तैयारी भी की जा रही है.

cg tourism visit famous tirth sthal of chhattisgarh jatmai mata mandir  bamleshwari mandir darshan | छत्तीसगढ़ के वो पवित्र तीर्थ स्थल, जहां घूमने  से चारधाम यात्रा जैसी आएगी फीलिंग!

धार्मिक पर्यटन के साथ नए क्षेत्रों पर भी फोकस

राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ अनुभव आधारित पर्यटन, होमस्टे, राम वन गमन परिपथ, जनजातीय पर्यटन और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है. पर्यटन बोर्ड के एमडी सौमिल रंजन चौबे के मुताबिक, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल के जरिए निजी निवेश बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है. प्रमुख पर्यटन स्थलों में रायपुर, दंतेवाड़ा, रतनपुर, चित्रकोट, मैनपाट और सिरपुर में भी 2025 के दौरान फुटफॉल में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 20 साल का मास्टर प्लान, सड़क से लॉजिस्टिक्स हब तक बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें