CG News: फाफाडीह शराब दुकान में ओवररेटिंग का खुलासा, आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी निलंबित
CG News: राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में संबंधित क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दुकान में शराब बिक्री की दरों की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी।

480 रुपये की शराब 500 रुपये में बेची गई
जांच के दौरान दुकान में कार्यरत विक्रेता अश्वन कुमार मेरिया द्वारा दो पाव ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की, जिसकी निर्धारित कीमत 240 रुपये प्रति पाव थी, कुल 480 रुपये के बजाय 500 रुपये में बेची गई। इस प्रकार ग्राहक से 20 रुपये अतिरिक्त वसूले जाने की पुष्टि हुई, मामले को गंभीर मानते हुए आबकारी आयुक्त ने आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी को कर्तव्य में लापरवाही और निगरानी में कमी के आरोप में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबित कर दिया है।
विक्रेता के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
दुकान में कार्यरत विक्रेता के खिलाफ भी अधिक दर पर शराब बेचने के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब बिक्री में किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान कौशल किशोर सोनी का मुख्यालय कार्यालय उप आयुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता रायपुर निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें : CG News: गंडई शराब दुकान में अधिक कीमत पर शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
