CG News: PM सूर्य घर योजना का असर, दंतेवाड़ा के शिक्षक का बिजली बिल हुआ शून्य

CG News: PM सूर्य घर योजना का असर, दंतेवाड़ा के शिक्षक का बिजली बिल हुआ शून्य

CG News: PM सूर्य घर योजना का असर, दंतेवाड़ा के शिक्षक का बिजली बिल हुआ शून्य

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए बचत और स्वच्छ ऊर्जा का माध्यम बन रही है. योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली खर्च कम करने में मदद मिल रही है. बड़े तुमनार निवासी और मोफलनार माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक कैलाश कुमार देवांगन इस योजना का लाभ लेकर मिसाल बने हैं.

गांव में सबसे पहले लगाया सोलर प्लांट

कैलाश कुमार देवांगन ने मार्च 2026 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया. वह अपने गांव में इस योजना का लाभ लेने वाले पहले हितग्राही बने. उनके परिवार में चार सदस्य हैं और सोलर प्लांट लगने से पहले करीब 200 यूनिट बिजली की खपत होती थी, जिसके लिए हर महीने लगभग 1,000 से 1,200 रुपये तक का बिल आता था.

Dantewada Solar Energy News: शिक्षक कैलाश देवांगन के घर का बिजली बिल हुआ  शून्य, 3 किलोवाट सोलर प्लांट से मिल रहा लाभ

अब बिजली बिल हो गया शून्य

शिक्षक कैलाश देवांगन के मुताबिक, सोलर प्लांट शुरू होने के बाद उनके घर का बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है. उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी उन्हें मार्च में आयोजित शिक्षकों की बैठक के दौरान मिली थी. इसके बाद उन्होंने योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घर में सोलर सिस्टम लगवाया, जिससे उनके परिवार के मासिक बिजली खर्च में बड़ी बचत हो रही है.

सब्सिडी ने आसान किया सोलर लगाना

कैलाश देवांगन ने बताया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी इस योजना की बड़ी विशेषता है. इससे आम परिवारों के लिए घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना पहले की तुलना में आसान हो गया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी लें और इसका लाभ उठाकर अपने बिजली खर्च को कम करने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दें.

बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण

शिक्षक कैलाश देवांगन का कहना है कि सौर ऊर्जा केवल बिजली के खर्च में कमी का साधन नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. आने वाले समय में बिजली की मांग और लागत बढ़ने की संभावना को देखते हुए सौर ऊर्जा टिकाऊ विकल्प बन सकती है. जिला प्रशासन और विद्युत विभाग ने भी नागरिकों से योजना से जुड़कर स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : CG News: राज्यपाल, CM साय और डॉ. रमन सिंह ने देखी ‘हनुमान अंश’, छत्तीसगढ़ में फिल्म हुई टैक्स फ्री

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें