Rewa News: महिला शवों से रेप वाले बयान पर सांसद जनार्दन मिश्रा का पलटवार, बोले- बिना प्रमाण ऐसे आरोप शर्मनाक

Rewa News: महिला शवों से रेप वाले बयान पर सांसद जनार्दन मिश्रा का पलटवार, बोले- बिना प्रमाण ऐसे आरोप शर्मनाक

Rewa News: महिला शवों से रेप वाले बयान पर सांसद जनार्दन मिश्रा का पलटवार, बोले- बिना प्रमाण ऐसे आरोप शर्मनाक

Rewa News: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला मरीजों की डेड बॉडी के साथ रेप किए जाने संबंधी कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बयान पर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सांसद ने कहा कि कुंठित मानसिकता के लोग ही इस तरह के अनर्गल बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में कभी ऐसी सोच नहीं आई और मृत लोगों के बारे में भी इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए.

BJP सांसद जनार्दन मिश्र का मुसलमानों पर विवादित बयान, 150 जिलों में हिंदुओं  के अल्पसंख्यक होने का किया दावा - Rewa BJP MP Janardan Mishra claimed that  Hindus are a ...

बोले- मृतकों की गरिमा का रखें ध्यान

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि जो आत्माएं अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में इस तरह की बातें करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि मृत लोगों के बारे में ऐसी बातें सुनकर उनके परिजनों को कितना कष्ट होता होगा, इसे समझने की जरूरत है. सांसद ने कहा कि जिन लोगों का निधन हो चुका है, उनके सम्मान और गरिमा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

तथ्य और प्रमाण के साथ आरोप लगाने की बात

सांसद ने कहा कि अस्पताल में मृत महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म जैसे आरोप बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं. यदि इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं तो उनके पीछे ठोस तथ्य और प्रमाण भी होने चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण ऐसे आरोप लगाने से गंभीर मुद्दे की संवेदनशीलता कम होती है और मृतकों के साथ उनके परिवारों की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं. उन्होंने विधायक के बयान को शर्मनाक बताते हुए सार्वजनिक मंच से ऐसे बयान नहीं देने की बात कही.

राजनीति में आरोप अपनी जगह, गरिमा जरूरी

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि राजनीति में विरोध और आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं, लेकिन किसी मृत व्यक्ति की गरिमा और उसके परिवार की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. उन्होंने मृतकों के सम्मान को लेकर राजनीतिक दलों और नेताओं से संवेदनशीलता बरतने की बात कही. सांसद की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब संजय गांधी अस्पताल को लेकर रीवा में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

कल्पना मिश्रा की मौत के बाद गरमाई सियासत

दरअसल, कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के बाद कांग्रेस ने सोमवार से जयस्तंभ चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया है. इसी दौरान कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आने वाली महिला की डेड बॉडी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. अब उनके बयान पर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पलटवार किया है. दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं के बाद संजय गांधी अस्पताल और कल्पना मिश्रा की मौत का मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है.

यह भी पढ़ें : Rewa News: कल्पना मिश्रा के पिता के अनशन स्थल पर देर रात तनाव, संदिग्ध गतिविधियों और अभद्रता के आरोप

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें