CG News: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था का कायाकल्प, सड़क दुर्घटनाओं में ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

CG News: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था का कायाकल्प, सड़क दुर्घटनाओं में 'जीरो फेटेलिटी' का लक्ष्य

CG News: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था का कायाकल्प, सड़क दुर्घटनाओं में ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में राज्य में सुरक्षित, सुगम और आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए ‘जीरो फेटेलिटी’ का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए राज्य के 23 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य तेजी से पूरे करने और सभी संबंधित विभागों को मिशन मोड में काम करने को कहा गया है.

पीड़ितों के लिए इलाज और राहवीर योजना

सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने पीएम-राहत योजना और राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं. पीएम-राहत योजना के तहत पात्र पीड़ितों को दुर्घटना के दिन से अधिकतम सात दिनों तक 1.50 लाख रुपये तक के मुफ्त (कैशलेस) इलाज का प्रावधान है. वहीं, राहवीर योजना के माध्यम से समय पर घायल की मदद करने वाले आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि लोग बिना किसी डर के पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ सकें.

CM SAI

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का विस्तार

राज्य के अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिकों को आवागमन की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का विस्तार किया जा रहा है. वर्तमान में 13 जिलों के 106 मार्गों पर 107 बसें चलाई जा रही हैं. कोंटा से जगरगुंडा के बीच शुरू हुई नई बस सेवा से पहले जहां 6 घंटे का समय लगता था, अब वही सफर महज 45 मिनट में पूरा हो रहा है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सुदूर और वनांचल क्षेत्रों का सर्वे कर नए बस रूट शुरू किए जाएं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक लोगों की पहुंच आसान हो सके.

पर्यटन स्थलों से कनेक्टिविटी और हाई-टेक चेकिंग

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवा से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिले. इसके साथ ही, वाहनों की तकनीकी जांच को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं. 15 साल पुराने वाहनों के नियमानुसार नवीनीकरण, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अभियान को प्रभावी बनाने और लंबित चालानों की रिकवरी में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

ई-ट्रैक प्रणाली से पारदर्शी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चालकों के प्रशिक्षण और ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को भी आधुनिक बनाया जा रहा है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरों और सेंसर पर आधारित ‘ई-ट्रैक’ प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे कंप्यूटराइज्ड ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा. इस तकनीक के इस्तेमाल से केवल योग्य और प्रशिक्षित चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने दिए 182 करोड़ रुपये

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें