CG News: नारायणपुर में रेशम उत्पादन से बदली ग्रामीणों की तस्वीर, कोसापालन बना रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रेशम उत्पादन ग्रामीणों के लिए आय और रोजगार का बड़ा साधन बनकर उभरा है. जिला प्रशासन और रेशम विभाग की योजनाओं के जरिए मलबरी और टसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है. इन प्रयासों से महिलाओं, युवाओं और स्व-सहायता समूहों को गांव में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है.
महिला समूहों को मिला रोजगार का नया अवसर
नारायणपुर और कुसरतराई के दो मलबरी केंद्रों में करीब 22.5 एकड़ क्षेत्र में रेशम कृमिपालन किया जा रहा है. यहां महिला स्व-सहायता समूह आधुनिक तकनीकों की मदद से उत्पादन कर रहे हैं. वर्ष 2025-26 में 4,400 किलोग्राम ककून उत्पादन के लक्ष्य के मुकाबले 4,180 किलोग्राम उत्पादन दर्ज किया गया. इस कार्य से जुड़े 47 हितग्राहियों के खातों में 7.72 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी गई.
टसर रेशम उत्पादन ने बनाया नया कीर्तिमान
नारायणपुर, कुसरतराई, गोटाजुन्हरी और एडका के चार टसर केंद्रों में 62 हेक्टेयर क्षेत्र में कोसापालन किया जा रहा है. वर्ष 2025-26 में 8.52 लाख कोसाफल उत्पादन के लक्ष्य के मुकाबले 9.73 लाख से अधिक कोसाफल तैयार किए गए. इस उपलब्धि से 64 हितग्राहियों को लगभग 36.97 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई, रेशम विभाग लगातार हितग्राहियों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहा है. कृमियों को सुरक्षित रखने, बेहतर गुणवत्ता वाले ककून तैयार करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की देखरेख में नियमित प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं. इससे उत्पादन और गुणवत्ता, दोनों में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है.
सीधे बैंक खाते में पहुंच रही भुगतान राशि
योजना के तहत सभी हितग्राहियों को उनकी आय सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है. पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से ग्रामीणों का भरोसा बढ़ा है और अब अधिक लोग इस योजना से जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को और मजबूत बनाया है, रेशम उत्पादन की यह पहल साबित कर रही है कि स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग, प्रशासनिक सहयोग और ग्रामीणों की भागीदारी से वनांचल क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं. आने वाले समय में योजना का विस्तार होने से और अधिक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है, जिससे नारायणपुर रेशम उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान शुरू, मुख्यमंत्री साय ने गौ संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
