CG News: छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट जैसी कोई स्थिति नहीं, अफवाहों से दूर रहें: मुख्यमंत्री साय

CG News: छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट जैसी कोई स्थिति नहीं, अफवाहों से दूर रहें: मुख्यमंत्री साय

CG News: छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट जैसी कोई स्थिति नहीं, अफवाहों से दूर रहें: मुख्यमंत्री साय

CG News: पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर सोशल मीडिया और बाजार में फैल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य तरीके से जारी है।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर हड़कंप! रायपुर में फुल टैंक की होड़,  सरकार बोली- स्टॉक पर्याप्त

लगातार हो रही ईंधन की सप्लाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी ऑयल डिपो में नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल पहुंच रहा है, राज्य सरकार और तेल कंपनियां लगातार आपसी समन्वय के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कहीं भी सप्लाई प्रभावित न हो, मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहले से जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह पर भरोसा न करें, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नागरिकों से जरूरत से ज्यादा खरीदारी और अनावश्यक भंडारण से बचने का आग्रह किया है, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कहा कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें, उन्होंने कहा कि लोगों के संयम और सहयोग से प्रदेश की ईंधन व्यवस्था बिना किसी परेशानी के लगातार चलती रहेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई मिसाल, जनता के बीच पहुंच रही साय सरकार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें