Guna News: गुना की विंध्याचल कॉलोनी में नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले की विंध्याचल कॉलोनी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पति को बाजार भेजकर उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, रीवा जिले की रहने वाली दिव्या मिश्रा (33) अपने पति दीपेंद्र मिश्रा के साथ गुना में रह रही थीं। शुक्रवार शाम उन्होंने अपने पति को बाजार सामान लेने के लिए भेजा, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया, कुछ देर बाद दिव्या ने फोन कर अपने पति को बताया कि उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पति तुरंत घर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया।
अस्पताल में चल रहा था इलाज
दिव्या को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रातभर इलाज चलता रहा। लेकिन शनिवार सुबह करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई, दोनों की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। दीपेंद्र मिश्रा एक कार शोरूम में काम करते हैं, जबकि दिव्या एक बैंक में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।
पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू
मृत्यु के बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां तहसीलदार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: न्यू एज मीडिया में दक्ष बनना जरूरी, जनसंपर्क अधिकारियों को आयुक्त रजत बंसल का सख्त संदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
