Indore News: इंदौर में खड़ी 5 बसों में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप

Indore News: इंदौर में खड़ी 5 बसों में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप

Indore News: इंदौर में खड़ी 5 बसों में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप

Indore News: इंदौर के नवलखा इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तीन इमली के पास खड़ी 5 बसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें करीब 5 किलोमीटर दूर से भी देखा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बसों में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। - Dainik Bhaskar

एक घंटे में पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक 5 बसें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के दौरान 4 तेज धमाके भी सुनाई दिए, जो गैस सिलेंडर फटने जैसे थे। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इन धमाकों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

मरम्मत के दौरान शुरू हुई आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक बस में मरम्मत का कार्य चल रहा था और वेल्डिंग के दौरान उसमें अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने पास खड़ी 5 बसों को अपनी चपेट में ले लिया।

20 से ज्यादा बसें थीं पार्किंग में

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय वहां 20 से अधिक बसें खड़ी थीं। आग फैलते ही अन्य बसों को तुरंत हटाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पास में रिहायशी क्षेत्र होने के कारण लोगों में घबराहट फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

पार्षद ने जताई नाराजगी

स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने कहा कि रिहायशी इलाके में बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और कहा कि जब तक बसों को यहां से नहीं हटाया जाता, वे धरने पर बैठे रहेंगे।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में बांस के पेड़ पर लाल पोटली में मिला नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें