Sidhi News: सीधी में बांस के पेड़ पर लाल पोटली में मिला नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका

Sidhi News: सीधी में बांस के पेड़ पर लाल पोटली में मिला नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका

Sidhi News: सीधी में बांस के पेड़ पर लाल पोटली में मिला नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका

Sidhi News: सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया गांव में एक रहस्यमयी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के बाहर बांस के पेड़ पर लाल कपड़े की पोटली में एक बच्चे का नरकंकाल मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने की आशंकाएं भी तेज हो गई हैं।

ग्रामीणों ने देखा संदिग्ध पोटली

ग्रामीण सत्य प्रकाश बैगा ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोग गांव के बाहर पहुंचे तो उन्होंने बांस के पेड़ पर एक लाल रंग की पोटली देखी। शुरुआत में उसे संदिग्ध मानते हुए जब पास जाकर खोला गया तो अंदर एक छोटे बच्चे का नरकंकाल मिला। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बांस के पेड़ पर मिली लाल कपड़े की संदिग्ध पोटली।

कब्र से शव निकालने की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार चर्चा है कि यह नरकंकाल उसी बच्चे का हो सकता है जिसकी कुछ समय पहले मौत हुई थी और उसे गांव में ही दफनाया गया था। जब ग्रामीण दफन स्थल पर पहुंचे तो वहां खुदाई के निशान और गड्ढा मिला, जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई कि किसी ने शव को कब्र से निकालकर तंत्र-मंत्र के लिए इस्तेमाल किया हो सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इसी दौरान खम्हरिया निवासी रायभान सिंह ने बताया कि यह पोटली पहले उनके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रख दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने उसे घर से हटाकर बांस के पेड़ पर रख दिया।

पुलिस का बयान

भुईमाड़ थाना प्रभारी डी.डी. सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दफन स्थल पर खुदाई के निशान मिले हैं। पुलिस सभी तथ्यों को खंगाल रही है और जांच पूरी होने के बाद विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में सड़क मरम्मत पर बवाल, घटिया पैचिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें