MP News: चित्रकूट में 21-22 दिसंबर को मोहन सरकार का चिंतन शिविर, मंत्रियों को बतानी होगी उपलब्धियां और अगले दो साल का रोडमैप

MP News: चित्रकूट में 21-22 दिसंबर को मोहन सरकार का चिंतन शिविर, मंत्रियों को बतानी होगी उपलब्धियां और अगले दो साल का रोडमैप

MP News: चित्रकूट में 21-22 दिसंबर को मोहन सरकार का चिंतन शिविर, मंत्रियों को बतानी होगी उपलब्धियां और अगले दो साल का रोडमैप

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अब अपने तीन साल के कार्यकाल का हिसाब-किताब तैयार करने के साथ आगामी दो वर्षों की विकास रणनीति बनाने जा रही है. इसके लिए 21 और 22 दिसंबर को चित्रकूट में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में सभी मंत्रियों के विभागीय कामकाज की समीक्षा की जाएगी. इस बार मंत्रियों को सिर्फ अपनी उपलब्धियां बताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें विभाग की चुनौतियों, अधूरे लक्ष्यों और आने वाले दो वर्षों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत करनी होगी.

हिंदुत्व से चाहत, आहत को राहत, ब्यूरोक्रेसी को हद में रहने का मैसेज...  लोकसभा चुनाव साधने के लिए क्या कर रहे हैं MP के नए CM? - mohan yadav govt  mp pm

संभागायुक्त ने चित्रकूट पहुंचकर देखी तैयारियां

प्रस्तावित चिंतन शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. संभागायुक्त रीवा शीलेन्द्र सिंह ने आज चित्रकूट पहुंचकर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एसडीएम महिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. शिविर का आयोजन चित्रकूट स्थित आरोग्य धाम परिसर में किया जाएगा. पहले इस आयोजन के लिए ओरछा, चित्रकूट, खजुराहो और पचमढ़ी जैसे स्थानों पर विचार किया गया था, लेकिन अंततः भगवान राम की कर्मभूमि चित्रकूट को चुना गया.

2028 चुनाव से पहले सरकार के लिए अहम मंथन

जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं. ऐसे में यह चिंतन शिविर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के सामने अपने वादों को पूरा करने और विकास योजनाओं के परिणाम सामने रखने की चुनौती है. माना जा रहा है कि भाजपा के 2023 के संकल्प पत्र में किए गए वादों की प्रगति और अब तक अधूरे रह गए कार्यों को भी आगामी कार्ययोजना में जगह मिल सकती है. इसके साथ ही चित्रकूट के समग्र विकास से जुड़े लंबित कार्यों को गति देने पर भी चर्चा होने की संभावना है.

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 620 करोड़ की 2 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी,  सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री मुफ्त होगी - India TV Hindi

मंत्रियों को देना होगा उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा

चिंतन शिविर में सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की प्रमुख उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन देना होगा. इसमें बताया जाएगा कि निर्धारित लक्ष्यों में से कितने हासिल हुए, सरकारी योजनाओं का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा और उनसे अपेक्षित परिणाम मिले या नहीं. इसके अलावा विभागों के सामने आ रही बाधाओं और चुनौतियों के साथ उनके समाधान का प्रस्ताव भी रखना होगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि प्रत्येक मंत्री को आगामी दो वर्षों के लिए लक्ष्य आधारित कार्ययोजना प्रस्तुत करनी होगी. इसी आधार पर विभागवार समीक्षा करके सरकार की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

भोपाल में तैयार होगा चिंतन शिविर का ब्लूप्रिंट

चित्रकूट में होने वाले इस आयोजन से पहले भोपाल में अधिकारियों की तैयारी बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक, 2 दिसंबर को चिंतन शिविर का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा. सिद्धि, साधना और संकल्प की थीम पर सरकार के अब तक के कामकाज का लेखा-जोखा और भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी. इसके बाद चित्रकूट में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में इन विषयों पर विस्तार से मंथन होगा.

गांधीसागर पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना को मंजूरी, मंदसौर डेस्टिनेशन कैबिनेट  मीटिंग में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

आठ समूहों में बंटकर मंत्री और अधिकारी करेंगे चर्चा

चिंतन शिविर में मंत्रियों और अधिकारियों के लिए आठ अलग-अलग समूह बनाए जाएंगे. प्रत्येक समूह अपने निर्धारित विषयों पर चर्चा करके आगामी दो वर्षों की प्राथमिकताएं तय करेगा. शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कृषि, उद्योग और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इन चर्चाओं से संबंधित विभागों के लिए विकास का रोडमैप तैयार करने की योजना है. सरकार का प्रयास होगा कि विचार-विमर्श से निकलने वाले सुझावों को ठोस कार्ययोजना में बदला जा सके.

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच अहम आयोजन

चित्रकूट का यह चिंतन शिविर मंत्रियों के लिए केवल विभागीय समीक्षा तक सीमित नहीं रहने वाला है. मुख्यमंत्री के सामने उन्हें अपने विभाग की उपलब्धियों के साथ भविष्य की प्राथमिकताओं और काम करने की क्षमता का भी ब्यौरा देना होगा. दूसरी ओर, राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. ऐसे माहौल में मंत्रियों के कामकाज और विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है. अब निगाहें 21 और 22 दिसंबर को चित्रकूट में होने वाले इस मंथन पर रहेंगी, जहां तय होगा कि मोहन सरकार अपने शेष कार्यकाल में किन योजनाओं और लक्ष्यों को प्राथमिकता देती है.

यह भी पढ़ें : MP News: पश्चिम मध्य रेलवे में शुरू हुए 3 नए स्टेशन, चुरहट-देवेंद्र नगर और फुलवारी को मिली रेल सुविधा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें