MP News: मुकुंदपुर को रीवा में जोड़ने की मांग पर CM मोहन यादव का फैसला, White Tiger Safari मैहर में ही रहेगी

MP News: मुकुंदपुर को रीवा में जोड़ने की मांग पर CM मोहन यादव का फैसला, White Tiger Safari मैहर में ही रहेगी

MP News: मुकुंदपुर को रीवा में जोड़ने की मांग पर CM मोहन यादव का फैसला, White Tiger Safari मैहर में ही रहेगी

MP News: करीब 40 साल बाद विंध्य क्षेत्र में सफेद बाघ की वापसी हुई थी. इसके बाद मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी विकसित की गई और सफेद बाघों के कारण एक बार फिर विंध्य की पहचान मजबूत हुई. उस समय मुकुंदपुर सतना जिले का हिस्सा था, लेकिन सतना से अलग होकर मैहर जिला बनने के बाद मुकुंदपुर और व्हाइट टाइगर सफारी दोनों मैहर जिले में शामिल हो गए.

मुकुंदपुर चिडिय़ाघर के बारे में जानें, कितना हुआ निर्माण और कौन से हैं  जानवर | Mukundpur Zoo And White Tiger Safari

रीवा में शामिल करने की उठी मांग

मुकुंदपुर से मैहर की दूरी अधिक होने के कारण स्थानीय लोगों और वहां के कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. छोटी-छोटी प्रशासनिक प्रक्रियाओं और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए भी कर्मचारियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी. इसी वजह से मुकुंदपुर के लोगों की ओर से इसे रीवा जिले में शामिल करने की मांग उठी थी. नए परिसीमन के दौरान यह मांग प्रशासन तक भी पहुंची.

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Rewa Visit today will participate in Jan  Abhaar Yatra ANN | Madhya Pradesh: रीवा में आज 'जन आभार यात्रा' में शामिल  होंगे CM मोहन यादव, कांग्रेस विधायक ने पत्र लिखकर की ये अपील

6 गांवों को रीवा में शामिल करने का प्रस्ताव

मुकुंदपुर समेत 6 गांवों को मैहर से अलग कर रीवा में शामिल करने की मांग को लेकर शासन स्तर से प्रक्रिया शुरू हुई थी. तहसील अमरपाटन के आनंदगढ़, आमिन, धोबहट, मुकुंदपुर, परसिया और पपरा गांवों को रीवा जिले में शामिल करने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन से अभिमत मांगा गया था. इसके साथ ही ग्राम पंचायत मुकुंदपुर की ग्राम सभा की ओर से मुकुंदपुर को मैहर जिले में ही रखने संबंधी आवेदन पर भी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी.

CM मोहन यादव ने स्थिति की साफ

परिसीमन को लेकर चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि मंडी महोत्सव के दौरान स्थिति स्पष्ट कर दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी मैहर से कहीं नहीं जाएगी. उनके इस बयान के बाद मुकुंदपुर को रीवा में शामिल किए जाने की मांग को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया और सफारी के मैहर में ही बने रहने की स्थिति साफ हो गई.

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले पर उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैहर मां शारदा की नगरी है, जहां लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है और यह बाबा अलाउद्दीन खान जैसे महान संगीतकार की कर्मभूमि रही है. नारायण त्रिपाठी ने मुकुंदपुर को मैहर की ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए कहा कि यहां के सफेद बाघों की पहचान दुनिया तक है. उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसले को मैहर के लोगों के हित में बताते हुए उन्हें बधाई दी.

यह भी पढ़ें : MP News: नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका पर बदली बेंच, 22 सितंबर को होगी सुनवाई

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें