MP News: इंदौर में पार्षद संध्या यादव पर कैलाश विजयवर्गीय का कमेंट, मंच पर हंसे BJP नेता

MP News: इंदौर में पार्षद संध्या यादव पर कैलाश विजयवर्गीय का कमेंट, मंच पर हंसे BJP नेता

MP News: इंदौर में पार्षद संध्या यादव पर कैलाश विजयवर्गीय का कमेंट, मंच पर हंसे BJP नेता

MP News: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने पहले संध्या यादव के काम की तारीफ की और कहा कि वह काफी काम करती हैं, हालांकि उन्हें गुस्सा जल्दी आता है. विजयवर्गीय ने कहा कि संध्या दिल की अच्छी हैं और उनके डांटने को लेकर किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए.

कांग्रेस छोड़कर BJP में एंट्री की फिराक में बैठे राकेश सिंह यादव के साथ  खेला? विजयवर्गीय के इस बयान से हड़कंप

आपकी जरा चौड़ाई बढ़ गई है’

विजयवर्गीय ने संध्या यादव के वार्ड में किए जा रहे कामों का भी जिक्र किया. उन्होंने अपने बेटे आकाश का संदर्भ देते हुए कहा कि जब उनके पास क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े पत्र आते हैं, तो उसमें संध्या यादव के वार्ड का नाम सबसे पहले रहता है. इसी दौरान मंच पर बैठे बीजेपी नेता मयंक को देखकर उन्होंने कहा कि वह संध्या दीदी के बगल में बैठे हैं और फिर संध्या यादव से कहा, ‘संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई थोड़ी सी’. इस टिप्पणी के बाद मंच पर बैठे नेताओं के हंसने का वीडियो सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिलाओं की जिम्मेदारियों का भी किया जिक्र

विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में महिलाओं की घरेलू और सामाजिक जिम्मेदारियों का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर और बाहर दोनों जगह की जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं. उन्होंने संध्या यादव के गुस्से को लेकर भी कहा कि लोगों के नाराज होने पर वह भी नाराज हो जाती हैं. इस दौरान उन्होंने अपने घर में कथा चलने का उदाहरण देते हुए कार्यक्रम से जुड़े प्रसंग का भी उल्लेख किया.

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर साधा निशाना

विजयवर्गीय ने 19 सितंबर को इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया. उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और ‘मां को कुर्सी दो’ वाले प्रसंग को लेकर सवाल उठाए. विजयवर्गीय ने कहा कि मां का स्थान सर्वोच्च है और मां का अपमान करने वालों को माफ किया जाना चाहिए या नहीं, इस पर विचार होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति का उद्देश्य देश, समाज और विकास के लिए काम करना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए.

यह भी पढ़ें : MP News: सीहोर में रिश्वत के आरोप पर कृषि मंत्रालय के अधिकारी पर कार्रवाई, शिवराज सिंह चौहान ने किया निलंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें