MP News: 32 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर, MP की हेल्थ सर्विस पर बड़ा संकट
MP News: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी National Health Mission के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अब आंदोलन के मूड में हैं। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
2 जून से हड़ताल
मध्यप्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 जून से कर्मचारी काम का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके बाद 8 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
“सरकार ने सिर्फ वादे किए”
संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र यदुवंशी, अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया और संयोजक विजय ठक्कर ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। पहले मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि लिखित आदेश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों की बड़ी मांगें
संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण, NPS और हेल्थ इंश्योरेंस लागू करने, हर साल 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता और समान काम के लिए समान वेतन जैसी मांगें रखी हैं। साथ ही वेतन विसंगतियां दूर करने और नियमित कर्मचारियों जैसी छुट्टियों का लाभ देने की मांग भी की गई है।
चरणबद्ध आंदोलन की पूरी तैयारी
25 से 27 मई तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। 28 और 29 मई को कलेक्टर, CMHO और BMO को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 30 मई से 1 जून तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जाएंगे और 2 जून से प्रदेशभर में हड़ताल शुरू होगी।
यह भी पढ़ें : MP News: किसानों के हक की लड़ाई तेज, जीतू पटवारी ने MSP को लेकर सरकार को घेरा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
