MP News: किसानों के हक की लड़ाई तेज, जीतू पटवारी ने MSP को लेकर सरकार को घेरा
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग की है।
![]()
मंडियों में किसान परेशान
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागजों पर MSP बढ़ाने का प्रचार कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। प्रदेश की मंडियों में किसान अपनी फसल घोषित समर्थन मूल्य से कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं।
पटवारी की बड़ी मांगें
पटवारी ने सरकार से मांग की कि मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बने जहां MSP को कानूनी सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि MSP से कम कीमत पर खरीद को दंडनीय अपराध घोषित किया जाए। साथ ही हर मंडी में पारदर्शी निगरानी व्यवस्था और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए ताकि किसानों को तुरंत न्याय मिल सके।
“कौन सी फसल MSP पर बिक रही?”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से सीधा सवाल पूछा कि आखिर प्रदेश में कौन-सी फसल वास्तव में MSP पर खरीदी जा रही है? उन्होंने मंडियों और खरीद केंद्रों की संयुक्त जमीनी जांच कराने की मांग की और खुद भी इस जांच में शामिल होने की बात कही।
किसानों को घोषणा नहीं
पटवारी ने कहा कि लंबे समय से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को अब समझना होगा कि किसान सिर्फ वादे नहीं बल्कि कानूनी गारंटी चाहता है। उन्होंने दावा किया कि अगर मध्य प्रदेश MSP की कानूनी सुरक्षा लागू करता है तो यह पूरे देश के लिए नया एग्रो मॉडल बन सकता है।
यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल वेस्टर्न बाईपास प्रोजेक्ट विवादों में, अधिकारियों की जमीन खरीद को लेकर जांच की मांग तेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
