MP News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

MP News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

MP News: देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एबी रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमाके के बाद फैक्ट्री में लगी भीषण आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना तेज था कि कई लोग हवा में उछल गए और शवों के टुकड़े सड़क तक आ गिरे।

A massive fire broke out in a company in Dewas.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

CM मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट बेहद हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भयावह तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना भयानक था कि आसपास के लोग “पतंग की तरह हवा में उड़ गए।” लोगों ने बताया कि चारों तरफ धुआं ही धुआं था और सड़क पर शवों के टुकड़े पड़े दिखाई दे रहे थे।

अवैध फैक्ट्री संचालन का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 400 से 500 लोग काम करते थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव भी किया, प्रशासन के अनुसार हादसे में कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दूध भी महंगा, 15 मई से बढ़ेंगे नए रेट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें