MP News: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड विवाद के बीच भोपाल के निकाह काज़ी का इस्तीफा, दो अहम पदों से दिया त्यागपत्र

MP News: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड विवाद के बीच भोपाल के निकाह काज़ी का इस्तीफा, दो अहम पदों से दिया त्यागपत्र

MP News: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड विवाद के बीच भोपाल के निकाह काज़ी का इस्तीफा, दो अहम पदों से दिया त्यागपत्र

MP News: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। निकाह काज़ी मोहम्मद मआज़ खान नोमानी नदवी ने बुधवार को अपने दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निकाह काज़ी के पद के साथ ही दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा मध्यप्रदेश के महासचिव पद से भी त्यागपत्र सौंप दिया।

दो अलग-अलग पदों से दिया इस्तीफा

मआज़ खान ने अपना पहला इस्तीफा काज़ी शहर भोपाल को और दूसरा दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष को भेजा। दोनों पत्रों में उन्होंने हाल के घटनाक्रम और वक्फ बोर्ड से जुड़े कुछ फैसलों को अपने इस्तीफे का प्रमुख कारण बताया है, मआज़ खान ने कहा कि वक्फ बोर्ड एक धार्मिक और इस्लामिक संस्था है। ऐसे में इसमें गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति उन्हें स्वीकार नहीं है। उनका कहना है कि इस फैसले का विरोध होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

स्वागत समारोह के बाद लिया फैसला

उन्होंने बताया कि नवगठित मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के स्वागत समारोह के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। मआज़ खान का कहना है कि जिन लोगों से इस फैसले का विरोध करने की उम्मीद थी, उन्होंने विरोध दर्ज कराने के बजाय स्वागत किया, जिससे वे आहत हुए, अपने त्यागपत्र में मआज़ खान ने लिखा कि उन्होंने अपने सभी दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास किया, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इन पदों पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने अपने फैसले को सिद्धांत आधारित और परिस्थितिजन्य बताया है।

प्रदेशभर में जारी है बहस

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के बाद प्रदेशभर में इस मुद्दे पर समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिल रहा है। विभिन्न मुस्लिम संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के बीच निकाह काज़ी का इस्तीफा इस पूरे विवाद का अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP News: सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल बाद बनी सहमति, 4 राज्यों के बीच भुगतान विवाद का हुआ वन टाइम सेटलमेंट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें