Rewa News: रीवा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों की बदली जिम्मेदारी
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और रिक्त पदों की पूर्ति के उद्देश्य से कार्यवाहक निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों सहित कुल 19 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक निरीक्षक विजय सिंह को समान थाना से गोविंदगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं आशीष मिश्रा को सेमरिया से समान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में पदस्थ सुशीला साकेत को अजाक थाना प्रभारी और उषा सोमवंशी को महिला सुरक्षा शाखा का प्रभारी बनाया गया है।
इन थानों में बदले प्रभारी
उपनिरीक्षक मनोज गौतम को अमहिया थाना प्रभारी, शिवा अग्रवाल को सेमरिया थाना प्रभारी, कन्हैया सिंह बघेल को पनवार थाना प्रभारी, अरविंद राठौर को जवा थाना प्रभारी और पुष्पेंद्र यादव को गुढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं शैल यादव को लालगांव चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य अधिकारियों का भी हुआ तबादला
दीपक तिवारी को सगरा थाना, अंकिता मिश्रा को बिछिया थाना, प्रवीण उपाध्याय को जनेह थाना, प्रशांत शुक्ला को सिरमौर थाना और शैलेन्द्र सिंह को सोहागी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कई सहायक उपनिरीक्षकों और कार्यवाहक उपनिरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है, सहायक उपनिरीक्षक मनीषा उपाध्याय को सिविल लाइन, मिथिलेश यादव को समान थाना, नेहा घारू को मनगवां थाना और कार्यवाहक उपनिरीक्षक यशवर्धन रावत को बैकुंठपुर थाना में पदस्थ किया गया है।
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार संभालने की सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना शाखा को भेजने के लिए भी कहा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड विवाद के बीच भोपाल के निकाह काज़ी का इस्तीफा, दो अहम पदों से दिया त्यागपत्र
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
