MP News: भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामला अब सुप्रीम कोर्ट में, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब बड़ा न्यायिक मोड़ आ गया है। रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। देश के मुख्य न्यायाधीश यानी CJI सूर्यकांत ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और 25 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, इस बीच दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुंच चुकी है और आज ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
जानकारी के मुताबिक, CJI सूर्यकांत की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। इस बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे, मामले के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अब पूरे देश की नजर इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिक गई है।
आज होगा दोबारा पोस्टमार्टम
ट्विशा शर्मा के परिजनों ने पहले हाई कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली AIIMS की मेडिकल टीम शनिवार देर रात भोपाल पहुंची, बताया जा रहा है कि रविवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
12 मई को मिला था शव
गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। तभी से शव भोपाल AIIMS की मॉर्चुरी में रखा हुआ है, परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए सीबीआई जांच और निष्पक्ष दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी।
CBI जांच की तैयारी तेज
ट्विशा के परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी, इसके बाद राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है।
पति समर्थ सिंह 7 दिन की रिमांड पर
शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, बताया जा रहा है कि इससे पहले समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने आत्मसमर्पण की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भोपाल और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
सास को मिली अग्रिम जमानत
इस मामले में ट्विशा के परिजनों ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि, गिरिबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन पहले से शादीशुदा निकली, फर्जी परिवार ने रचाया 7 लाख का खेल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
