MP News: मध्यप्रदेश में आयुष्मान योजना पर बड़ा एक्शन, 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म
MP News: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म कर दी गई है। यह कार्रवाई भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अस्पतालों पर की गई है, इन अस्पतालों ने तय समय में NABH सर्टिफिकेट की जानकारी नहीं दी, जिसके चलते उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया।

नोटिस के बावजूद नहीं दिया जवाब
आयुष्मान कार्यालय ने पहले इन अस्पतालों को नोटिस देकर जवाब देने का मौका दिया था, लेकिन किसी ने संतोषजनक जानकारी नहीं दी, अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा बंद कर दी गई है।
398 में से 126 अस्पताल प्रभावित
चारों शहरों में कुल 398 अस्पताल योजना से जुड़े थे, जिनमें से 126 अस्पताल कार्रवाई की चपेट में आए हैं, इनमें भोपाल के 51, इंदौर के 30, ग्वालियर के 33 और जबलपुर के 12 अस्पताल शामिल हैं।

गुणवत्ता सुधार के लिए उठाया कदम
आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश के CEO डॉ. योगेश भरसट के अनुसार, यह कदम मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है, सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपना रही है।
NABH सर्टिफिकेट क्यों है जरूरी
NABH सर्टिफिकेट अस्पतालों की गुणवत्ता और सुरक्षा का महत्वपूर्ण प्रमाण है। इसमें 600 से अधिक मानकों पर अस्पतालों की जांच होती है, इन मानकों में मरीजों की सुरक्षा, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और इमरजेंसी सेवाएं शामिल होती हैं।
फुल NABH अस्पतालों को मिलेगा फायदा
जिन अस्पतालों के पास फुल NABH सर्टिफिकेट है, उन्हें “डीम्ड इंपैनलमेंट” का लाभ मिलेगा। यानी वे बिना अतिरिक्त जांच के सीधे योजना से जुड़ सकेंगे, अन्य अस्पतालों को पहले एंट्री लेवल सर्टिफिकेट लेना होगा और 3 साल में फुल NABH हासिल करना जरूरी होगा।
क्वालिटी के आधार पर भुगतान
अब आयुष्मान योजना में अस्पतालों को उनकी गुणवत्ता के आधार पर भुगतान किया जाएगा, फुल NABH अस्पतालों को 115% तक क्लेम राशि मिलेगी, जबकि एंट्री लेवल वालों को 10% अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा।
मरीजों के फीडबैक से होगी निगरानी
सरकार ने अब मरीजों को भी सिस्टम का हिस्सा बनाया है। मोबाइल ऐप के जरिए मरीज अपने इलाज का फीडबैक दे सकेंगे, इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और खराब सेवाएं देने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई करना आसान होगा
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमले के विरोध में हंगामा, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
