MP News: अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ पूर्व सीएम उमा भारती का विरोध, छोटे दुकानदारों के ठेले वापस लगाने की मांग की
MP News: टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा और जलेबी बेची। उन्होंने यह कदम छोटे दुकानदारों का समर्थन करने के लिए उठाया।

हटाए गए दुकानदारों को बुलाया वापस
एक दिन पहले नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसके तहत छोटी दुकानें और हाथठेले हटाए गए थे। उमा भारती ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया और दुकानदारों को वापस ठेले लगाने के लिए बुलाया।
उमा भारती का संदेश
उमा भारती ने कहा कि प्रशासन पहले दुकानों के लिए स्थान तय करे, उसके बाद ही हटाने की कार्रवाई हो। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे वापस आएं और अपने ठेले सड़क किनारे लगाएं, उन्हें यहां से नहीं हटने दिया जाएगा, उमा भारती ने कहा कि उन्हें अभी इसका पता चला है और मैं प्रशासन से बात करूंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे और दुकानदारों की रोज़ी-रोटी सुरक्षित रहेगी।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों के अवकाश पर रोक खत्म, डीजीपी ने जारी किया आदेश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
