MP News: मोहन कैबिनेट बैठक में फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट, कृषि खरीदी और छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप मंजूर
MP News: राज्य सरकार ने फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (FTRI) खोलने को मंजूरी दी है। इस संस्थान का उद्देश्य वित्तीय प्रबंधन, बजट आकलन और रिसर्च के क्षेत्र में काम करना है। शुरुआत में इसका संचालन प्रशासन अकादमी के माध्यम से होगा।
स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी
कैबिनेट ने एससी वर्ग के छात्रों के लिए प्रतिमाह 10,000 रुपए स्कॉलरशिप देने को मंजूरी दी। इससे पहले यह राशि 2,000 रुपए थी। अब ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र इसका लाभ ले सकेंगे।

कृषि और खरीदी योजनाओं पर मंजूरी
कैबिनेट ने चना और मसूर की खरीदी को मंजूरी दी। चने का भाव 5,000 रुपए और मसूर का 5,800 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया। सरकार चने का 25% और मसूर का 100% उत्पादन खरीदेगी। इसके लिए 3,174 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई।
मंदसौर में सिंचाई परियोजना
मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध से जुड़ी कातन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई। इस परियोजना से 3,500 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 1,358 परिवारों को लाभ मिलेगा। योजना पर 88.41 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

उज्जैन एयरपोर्ट विकास
सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। यह राशि भूमि अधिग्रहण पर खर्च की जाएगी और एयरपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत विकसित होगा।
योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी
• वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं के लिए 2,952 करोड़
• वन विभाग की वन क्षेत्र योजनाओं के लिए 5,215 करोड़
• स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं के लिए 4,672 करोड़
इन योजनाओं को निरंतर चालू रखने की मंजूरी दी गई।
अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेंगे।
सड़क परियोजनाओं की मंजूरी
प्रधानमंत्री की स्वीकृतियों के तहत:
• एनएच 46 इटारसी-बैतूल सेक्शन: 22 किमी, लागत 758 करोड़
• निवाड़ी-झांसी फोरलेन: 15.6 किमी
• लिंक रोड एनएच44 और एनएच39: 631.73 करोड़
इन परियोजनाओं से व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
उज्जैन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
उज्जैन में आयोजित “महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में खगोल वैज्ञानिकों ने भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता और प्राचीन श्रेष्ठता पर चर्चा की, उज्जैन की गौरवशाली पहचान को विश्व स्तर पर पुनः स्थापित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।
यह भी पढ़ें : MP News: अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ पूर्व सीएम उमा भारती का विरोध, छोटे दुकानदारों के ठेले वापस लगाने की मांग की
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
