MP News: MP में ईंधन बचत की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने घटाया काफिला
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील के बाद मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में 5 वाहन कम कर दिए हैं। अब उनके कारकेड में 13 की जगह सिर्फ 8 वाहन ही शामिल रहेंगे।

भोपाल से नरसिंहपुर दौरे में दिखा बदलाव
भोपाल से नरसिंहपुर रवाना होते समय मुख्यमंत्री के काफिले में केवल 8 वाहन ही नजर आए। यह कदम ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

डिप्टी सीएम ने भी घटाया काफिला
डिप्टी मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी अपने काफिले में न्यूनतम वाहन रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश देते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, उन्होंने निर्देश दिया है कि विभागीय भ्रमण और निरीक्षण में अब कम से कम वाहनों का उपयोग किया जाएगा और अनावश्यक काफिले से बचा जाएगा।
कार पूलिंग और सादगी पर जोर
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को कार पूलिंग और साझा वाहन व्यवस्था अपनाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया है, इस बीच खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भी सुरक्षा काफिले को कम करते हुए केवल एक कार में मंत्रालय पहुंचकर उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान देश की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
ईंधन बचत को बताया राष्ट्रहित का कदम
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर संकट का सामना किया है और अब ईंधन बचत जैसे कदम देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी अपील की कि वे पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
यह भी पढ़ें : National News: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
