CG News: बलरामपुर को ₹202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, पुल और CT स्कैन मशीन का काम शुरू

CG News: बलरामपुर को ₹202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात. सड़क, पुल और CT स्कैन मशीन का काम शुरू

CG News: बलरामपुर को ₹202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, पुल और CT स्कैन मशीन का काम शुरू

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए 202 करोड़ 65 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इस दौरान 156 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत वाले 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया. वहीं, 45 करोड़ 97 लाख रुपये के 146 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ. कार्यक्रम में शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिरई में पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया.

काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण

सड़क और पुल निर्माण पर जोर

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की तीन प्रमुख सड़क परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. इन पर 71 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होंगे. वाड्रफनगर विकासखंड में परसवार-चलगली मार्ग के 18 किलोमीटर हिस्से का उन्नयन किया जाएगा. इसके अलावा शंकरगढ़ में महुआडीह-भरतपुर मार्ग और कुसमी में सिविलदाग-नीलकंठपुर मार्ग का निर्माण किया जाएगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुसमी विकासखंड में 26 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से पांच पुल बनाए जाएंगे. इन परियोजनाओं से ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

जिला अस्पताल में स्थापित होगी CT स्कैन मशीन

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से CT स्कैन मशीन स्थापित करने का शिलान्यास किया गया. इससे स्थानीय मरीजों को जिले में ही उन्नत जांच की सुविधा मिल सकेगी. साथ ही जांच के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है, वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत 53 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत वाले 1,854 कार्यों का भूमिपूजन किया गया. इनमें 216 बालिका शौचालय और 152 मुक्तिधाम सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं.

पेयजल योजनाओं और चेक डैम का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से तैयार 15 नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया. इसके अलावा मनरेगा के तहत 19 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित 97 चेक डैम भी जनता को समर्पित किए गए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 5 करोड़ 54 लाख रुपये के 34 कार्यों का भी लोकार्पण हुआ. इनमें गोपालपुर का 50 सीटर अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, घटगांव का उप स्वास्थ्य केंद्र और बुढ़ाबगीचा का महतारी सदन शामिल हैं.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक गोमती साय और सिद्धेश्वरी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बलरामपुर के कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, इन विकास परियोजनाओं के जरिए जिले में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण, धान के बदले खेती करने पर किसानों को मिलेगा प्रति एकड़ 15,000 रुपये का अनुदान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें