MP News: दतिया उपचुनाव में BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद

MP News: दतिया उपचुनाव में BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद

MP News: दतिया उपचुनाव में BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

datia by election bjp candidate Ashutosh Tiwari filed his nomination.

नामांकन से पहले मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद

नामांकन दाखिल करने से पहले आशुतोष तिवारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी नेताओं के साथ पीतांबरा पीठ पहुंचे. यहां उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और चुनाव में सफलता की कामना की. इसके बाद वे नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे.

विकास को बनाया मुद्दा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पार्टी दतिया उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया में कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि नरोत्तम मिश्रा पहले भी पार्टी के साथ थे और आज भी भाजपा का हिस्सा हैं.

कौन हैं आशुतोष तिवारी?

आशुतोष तिवारी दतिया जिले के निवासी हैं और उन्हें संगठन से जुड़े सक्रिय व जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है. छात्र जीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरएसएस, से जुड़े रहे तिवारी ने भाजपा संगठन में कई जिम्मेदारियां निभाई हैं. वे वर्ष 2020 से 2023 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के एक प्रकोष्ठ का नेतृत्व कर रहे हैं.

स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है. इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवप्रकाश और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है. पार्टी ने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है.

यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें