MP News: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

MP News: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

MP News: दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

datia-by-election-congress-candidate-ghanshyam-singh-filed-his-nomination

नामांकन से पहले किया धार्मिक दर्शन

नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर चुनाव में सफलता की कामना की. धार्मिक अनुष्ठान के बाद वे समर्थकों के साथ नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पत्र जमा किया.

नामांकन के साथ शक्ति प्रदर्शन

नामांकन प्रक्रिया के बाद कांग्रेस ने बाईपास रिंग रोड स्थित सभा स्थल पर आमसभा आयोजित करने की तैयारी की. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी रणनीति और संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने नामांकन दिवस को चुनावी शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया.

चुनावी कार्यक्रम तय

निर्वाचन आयोग की ओर से दतिया उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की गई थी. 13 जुलाई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि रही. नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. विधानसभा सीट पर मतदान 30 जुलाई को होगा और मतगणना 3 अगस्त 2026 को की जाएगी.

इस वजह से हो रहा है उपचुनाव

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी. सहकारी बैंक घोटाला मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की. अब इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है.

यह भी पढ़ें : MP News: भिंड में CM मोहन यादव की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर दिखा ड्रोन, जांच शुरू

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें