MP News: BRICS Culture Summit 2026: भोपाल में जुटेंगे संस्कृति मंत्री, दिखेगी भारत समेत कई देशों की कला और विरासत
MP News: भोपाल में चल रहे BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 का दूसरा दिन बेहद खास रहने वाला है. इस दौरान BRICS देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालय, रचनात्मक उद्योग, आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे विषय शामिल हैं.

सांस्कृतिक महोत्सव में दिखेगी विविधता
शाम को रविंद्र भवन में BRICS सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसमें सदस्य और भागीदार देशों के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम में भारत के साथ ब्राजील, चीन, रूस, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और अन्य देशों की कला और संगीत परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी.

भोपाल में लगेंगी खास प्रदर्शनियां
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर परिसर में ज्ञान भारतम, प्रोजेक्ट मौसम और प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई हैं. इन प्रदर्शनियों में भारत की प्राचीन पांडुलिपियों, समुद्री संबंधों और सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित किया जाएगा. आम लोग भी इनका अवलोकन कर सकेंगे.
मेहमानों को मिलेगा MP के स्वाद का अनुभव
BRICS सम्मेलन में शामिल विदेशी मेहमानों के लिए मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को खास मेन्यू में शामिल किया गया है. मेहमानों को दाल बाफले, निमोना, रिकमच, चंबल का थोपा, मिलेट्स से बने कोदो और कुटकी जैसे स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे. इसके साथ ही वेस्टर्न और ओरिएंटल व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है.
मंत्रियों की बैठक और सांस्कृतिक यात्रा
8 अगस्त को BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी. बैठक के बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल सांची स्तूप और बौद्ध विरासत स्थलों का भ्रमण करेंगे. इसके बाद इच्छुक प्रतिनिधियों के लिए भीमबेटका की यात्रा भी आयोजित की जाएगी, जहां वे भारत की प्राचीन शैल कला और विरासत को करीब से देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, औसत से 18% कम बारिश, अब तेज बारिश की उम्मीद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
