MP News: लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला प्रभार
MP News: मध्य प्रदेश सरकार में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है. राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब यह विभाग अपने पास रख लिया है. इसके बाद लखन पटेल के पास सिर्फ आनंद विभाग की जिम्मेदारी रह गई है.

CM मोहन यादव के पास अब 11 विभाग
पशुपालन एवं डेयरी विभाग मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास अब कुल 11 विभाग हो गए हैं. मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिम्मेदारी है.
विभाग वापस लेने की वजह पर सस्पेंस
लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस लेने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. सरकार की ओर से इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है. हालांकि इस बदलाव के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
कौन हैं लखन पटेल
लखन पटेल दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बनी मोहन सरकार में उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सौंपा गया था.
विभाग वापस लेने पर मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
पशुपालन विभाग वापस लिए जाने पर मंत्री लखन पटेल ने कहा कि विभाग देना और वापस लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अब यह विभाग अपने पास रखा है, लखन पटेल से विभाग वापस लिए जाने के बाद अब मंत्रिमंडल और विभागों के प्रभार में आगे भी बदलाव की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किसी नए बदलाव की पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें : MP News: मिड-डे मील राशि में गड़बड़ी के बाद सख्ती, e-KYC के बिना नहीं मिलेगा रसोइयों को मानदेय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










