MP News: एमपी में पदोन्नति पर मुख्यमंत्री की सख्ती, सभी विभागों से मांगी नौ दिन की प्रमोशन रिपोर्ट

MP News: एमपी में पदोन्नति पर मुख्यमंत्री की सख्ती, सभी विभागों से मांगी नौ दिन की प्रमोशन रिपोर्ट

MP News: एमपी में पदोन्नति पर मुख्यमंत्री की सख्ती, सभी विभागों से मांगी नौ दिन की प्रमोशन रिपोर्ट

MP News: मध्य प्रदेश में लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रमोशन प्रक्रिया की समीक्षा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से नौ दिनों के भीतर हुई विभागवार और पदवार पदोन्नतियों का पूरा ब्यौरा तलब किया है।

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और मंत्रीगण। - Dainik Bhaskar

आज ही मांगी गई पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग, यानी GAD, ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को पत्र जारी किया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि अब तक हुई पदोन्नतियों का विवरण निर्धारित ऑनलाइन लिंक पर आज ही अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।

सभी पात्र कर्मचारियों को मिले प्रमोशन

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि हर विभाग में पारदर्शिता के साथ पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए। कोई भी पात्र अधिकारी या कर्मचारी प्रमोशन से वंचित नहीं रहना चाहिए और सभी वर्गों को नियमों के अनुसार इसका लाभ मिलना चाहिए, सूत्रों के अनुसार, कुछ विभागों में लंबे समय से पदोन्नति नहीं किए जाने की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंची थीं। इन शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में भी इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की और सभी विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

वसूली के आरोपों की भी होगी जांच

जानकारी के अनुसार, कुछ विभागों में पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से कथित रूप से यह कहा जा रहा था कि शिकायतों के कारण प्रमोशन नहीं हो पाएगा। ऐसे मामलों की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी शुरू कर दी है, अब सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री स्वयं पदोन्नति प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत सभी योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पदोन्नति का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें : Rewa News: स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब शिक्षकों और अधिकारियों की ई-अटेंडेंस पर होगी सख्त निगरानी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें