MP News: जंबूरी मैदान सम्मेलन में सीएम मोहन यादव का संबोधन, वेतन वृद्धि से लेकर गेहूं खरीदी तक कई बड़े ऐलान
MP News: भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रोजगार सहायक शामिल हुए।
वेतन वृद्धि और सेवा शर्तों में सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से लगातार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार सहायकों की पारिश्रमिक राशि 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये की जा चुकी है, इसके साथ ही पंचायत सचिव के रिक्त पदों, आयु सीमा और अनुकंपा नियुक्ति जैसे मामलों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ठोस निर्णय लेने की बात कही गई।

अवकाश और सेवा सुरक्षा के नए प्रावधान
सीएम ने बताया कि रोजगार सहायकों की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित है। महिला रोजगार सहायकों को प्रसूति, मातृत्व और ऐच्छिक अवकाश तथा पुरुष सहायकों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने का प्रावधान किया गया है, उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी रोजगार सहायक पर आपराधिक मामला दर्ज हो और बाद में वह निर्दोष सिद्ध हो जाए, तो उसे पुनः सेवा में बहाल किया जाएगा।
गेहूं खरीदी और किसानों के लिए राहत
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दो रोजगार सहायकों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। घायलों के इलाज की जिम्मेदारी सरकार द्वारा लेने की बात भी कही गई, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 23 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 28 मई कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
रोजगार सहायकों की भूमिका पर जोर
मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों को गांव की विकास व्यवस्था की “आत्मा” बताते हुए कहा कि इनके बिना पंचायत व्यवस्था अधूरी है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रोजगार सहायकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
गांव और डिजिटल भारत का संदेश
सीएम ने कहा कि डिजिटल भारत और ग्राम स्वराज का सपना रोजगार सहायकों के माध्यम से साकार हो रहा है। उन्होंने उन्हें गांव के विकास का “ड्राइवर” बताते हुए कहा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं पर है, कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए रोजगार सहायकों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं उपार्जन स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
