MP News: दतिया उपचुनाव की हार पर CM का भरोसा कायम, 2028 के लिए बनाया बड़ा प्लान

MP News: दतिया उपचुनाव की हार पर CM का भरोसा कायम, 2028 के लिए बनाया बड़ा प्लान

MP News: दतिया उपचुनाव की हार पर CM का भरोसा कायम, 2028 के लिए बनाया बड़ा प्लान

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया उपचुनाव के नतीजे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने हार को लेकर ज्यादा चिंता नहीं जताई और कहा कि पार्टी इस नतीजे की समीक्षा करेगी, मुख्यमंत्री का फोकस अब आने वाले 2028 विधानसभा चुनाव पर नजर आ रहा है.

मोहन यादव

दतिया को लेकर दिया पुराना आंकड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी को पहले भी चुनौती का सामना करना पड़ा है, 2023 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी ने प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज की थी तब भी दतिया पार्टी के खाते में नहीं आई थी, ऐसे में मौजूदा नतीजे को उन्होंने पार्टी के लिए पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं बताया.

वोट शेयर को लेकर CM का तर्क

मोहन यादव ने दावा किया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार दतिया में बीजेपी के वोट बढ़े हैं, उन्होंने पार्टी के प्रदर्शन को आंकड़ों के जरिए समझाते हुए कहा कि सीट भले ही हाथ नहीं आई, लेकिन बीजेपी का आधार कमजोर नहीं हुआ है, इसी भरोसे के साथ उन्होंने 2028 में बेहतर प्रदर्शन का दावा किया.

2028 को लेकर बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि 2028 के विधानसभा चुनाव तक बीजेपी प्रदेश में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी, उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी हर सीट पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी, दतिया को लेकर भी संगठन अपनी रणनीति पर काम करेगा.

नतीजे की होगी समीक्षा

मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हर चुनाव में एक जैसा परिणाम नहीं आता, उन्होंने 2023 के बाद लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी की जीत और उपचुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया, मुख्यमंत्री ने साफ किया कि दतिया के नतीजे की समीक्षा होगी और जहां कमी सामने आएगी वहां संगठन स्तर पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें