MP News: मैहर के सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान चली धुरंधर फिल्म, शिक्षा विभाग करेगा जांच
MP News: मैहर जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रों को क्लास के दौरान फिल्म दिखाने का मामला सामने आया है. अमरपाटन तहसील की ग्राम पंचायत कठहा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर धुरंधर फिल्म देखते नजर आ रहे हैं.
क्लास में मौजूद थे अतिथि शिक्षक
बताया जा रहा है कि यह मामला 31 जुलाई का है. वायरल वीडियो में स्कूल के अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल भी कक्षा में मौजूद दिखाई दे रहे हैं. ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग तक पहुंचाया, जिसके बाद अब मामले की जांच शुरू की जा रही है.
A सर्टिफिकेट फिल्म दिखाने पर उठे सवाल
धुरंधर फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने एडल्ट ओनली यानी A सर्टिफिकेट दिया है. नियमों के अनुसार 18 साल से कम उम्र के दर्शक इस तरह की फिल्म नहीं देख सकते. ऐसे में सरकारी स्कूल में छात्रों को यह फिल्म दिखाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ग्रामीण ने दर्ज कराई शिकायत
स्थानीय ग्रामीण निशांत तिवारी ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की है. उनका कहना है कि स्कूल में लगी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन इसका उपयोग मनोरंजन के लिए किया गया. उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : MP News: हर्ष रिछारिया ने विवाद पर दी सफाई, बोलीं महिला सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
