MP News: पंच और सरपंच का चुनाव होगा हाईटेक, EVM और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

MP News: पंच और सरपंच का चुनाव होगा हाईटेक, EVM और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

MP News: पंच और सरपंच का चुनाव होगा हाईटेक, EVM और वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

MP News: मध्य प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, इस बार चुनाव प्रक्रिया में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, जानकारी के मुताबिक पंच और सरपंच के चुनाव में बैलेट पेपर की जगह EVM का इस्तेमाल किए जाने पर काम चल रहा है.

MP Panchayat Election 2027: मध्य प्रदेश में चुनावी इतिहास की नई शुरुआत,  बैलेट पेपर खत्म, EVM से होंगे पंच-सरपंच के चुनाव - Haribhoomi

करीब 23 हजार पंचायतों में चुनाव

प्रदेश में अगले साल करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों और 443 नगरीय निकायों के चुनाव प्रस्तावित हैं, अगर EVM से मतदान की व्यवस्था लागू होती है तो ग्रामीण मतदाता भी बैलेट पेपर की जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए अपने पंच और सरपंच का चुनाव कर सकेंगे, इससे मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को आसान बनाने का लक्ष्य है.

94 हजार मतदान केंद्रों की तैयारी

चुनाव के दौरान प्रदेश में बड़े स्तर पर मतदान केंद्र तैयार करने की योजना है, ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 72 हजार और नगरीय क्षेत्रों में लगभग 22 हजार मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी है, इस तरह कुल करीब 94 हजार मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने की व्यवस्था की जा सकती है.

वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और विवाद को रोकने के लिए मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराने की तैयारी भी की जा रही है, इसके जरिए मतदान की प्रक्रिया पर लाइव नजर रखी जा सकेगी, किसी केंद्र पर समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारी समय रहते कार्रवाई कर सकेंगे.

बैलेट पेपर की जगह EVM

मध्य प्रदेश में अब तक पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाते रहे हैं, लेकिन 2027 के चुनाव में व्यवस्था बदलने की संभावना है, EVM के इस्तेमाल से मतदान प्रक्रिया को अधिक तकनीक आधारित बनाने के साथ मतगणना में लगने वाला समय भी कम किया जा सकता है, हालांकि अंतिम व्यवस्था को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक निर्णय और दिशा निर्देश का इंतजार रहेगा.

यह भी पढ़ें : MP News: MP में बदलेगा राशन लेने का तरीका, अब डिजिटल रुपये से मिलेगा अनाज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें