MP News: सरकार का बड़ा फैसला, पटवारियों के खिलाफ FIR से पहले होगी जांच

MP News: सरकार का बड़ा फैसला, पटवारियों के खिलाफ FIR से पहले होगी जांच

MP News: सरकार का बड़ा फैसला, पटवारियों के खिलाफ FIR से पहले होगी जांच

MP News: मध्यप्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पटवारियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज न की जाए, किसी भी कार्रवाई से पहले पूरे मामले की प्रारंभिक जांच कराई जाए.

अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मंत्रालय में प्रमुख सचिव, राजस्व ई. रमेश कुमार से मिलने पहुंचा था। - Dainik Bhaskar

प्रमुख सचिव राजस्व ने जारी किया आदेश

प्रमुख सचिव राजस्व ई. रमेश कुमार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजकर कहा है कि पटवारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने से पहले मामले का परीक्षण जरूरी होगा, जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी.

पटवारी संघ की मांग पर सरकार का फैसला

पटवारी संघ ने सरकार के सामने मांग रखी थी कि वसीयत और अन्य राजस्व मामलों में पटवारियों की भूमिका केवल प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने तक होती है, इसके बावजूद कई मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज कर दी जाती है, संघ ने बिना जांच कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी.

23 हजार पटवारी कर रहे हैं आंदोलन

मध्यप्रदेश के करीब 23 हजार पटवारी अपनी मांगों को लेकर जुलाई से आंदोलन कर रहे हैं, पहले उन्होंने सामूहिक अवकाश लिया, इसके बाद सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से दूरी बनाई और अब 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है.

हड़ताल जारी रखने का फैसला

सरकार की ओर से एफआईआर मामले में राहत देने के बाद भी पटवारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की है, उनका कहना है कि उनकी अन्य मांगों पर भी ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए, मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : Rewa News: वन स्टाइपेंड नीति लागू करने की मांग, इंटर्न डॉक्टर बोले 14 हजार नहीं चाहिए 30 हजार चाहिए

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें