MP News: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में पति समर्थ सिंह के सरेंडर का ऐलान, केस CBI को सौंपा गया
MP News: भोपाल में एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी और उनके पति समर्थ सिंह ने सरेंडर करने का ऐलान कर दिया है।

जबलपुर कोर्ट में सरेंडर की तैयारी
समर्थ सिंह के वकील के अनुसार वह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करेंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक वह कोर्ट नहीं पहुंचे थे। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से समर्थ सिंह लगातार फरार चल रहे थे।
30 हजार रुपये का था इनाम
पुलिस ने पहले समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद बड़ा फैसला
जानकारी के अनुसार आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। उन्होंने कहा कि आरोपी अब सरेंडर करने के लिए तैयार है।
केस CBI को सौंपा गया
मध्यप्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच CBI को सौंपने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले मृतका के पिता मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे, जिसके बाद सरकार ने जांच सिफारिश का निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश तबादला नीति 2026 में बड़ा बदलाव, टारगेट पूरा न करने वाले अधिकारी-कर्मचारी पहले हटेंगे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
