MP News: इंदौर का वायरल ‘समोसा ट्रेन’ मामला, रेलवे ने बताया आखिर क्यों रुकी थी मालगाड़ी

MP News: इंदौर का वायरल 'समोसा ट्रेन' मामला, रेलवे ने बताया आखिर क्यों रुकी थी मालगाड़ी

MP News: इंदौर का वायरल ‘समोसा ट्रेन’ मामला, रेलवे ने बताया आखिर क्यों रुकी थी मालगाड़ी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आए ‘समोसे के लिए ट्रेन रोकने’ वाले वायरल वीडियो को लेकर रेलवे ने बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि लोको पायलट समोसा खरीदने के लिए ट्रेन रोक देता है, लेकिन जांच के बाद रेलवे ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया है।

समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन? रेलवे का आ गया बयान |  Bizarre incident Indore Mhow DEMU train stopped loco pilot train to buy  samosas video viral -

ट्रैक पर चल रहा था निर्माण कार्य

रेलवे के अनुसार, जिस स्थान पर मालगाड़ी रुकी थी वहां पहले से इंजीनियरिंग और ट्रैक से जुड़ा निर्माण कार्य चल रहा था। इसी वजह से ट्रेन को RAU होम सिग्नल पर परिचालन कारणों से रोका गया था और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली थी, रेलवे ने बताया कि ट्रेन पहले से अधिकृत रूप से रुकी हुई थी। इसी दौरान असिस्टेंट लोको पायलट ट्रेन से नीचे उतरा और पास की दुकान से समोसा खरीद लिया। रेलवे के मुताबिक यह सामान्य व्यक्तिगत गतिविधि थी और इसे नियमों का उल्लंघन नहीं माना गया।

सोशल मीडिया पर किया गया गलत दावा

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इंदौर-महू DEMU ट्रेन रोजाना कुछ मिनट रुकती है और लोको पायलट समोसा लेने चला जाता है, जिससे ट्रेन करीब 10 मिनट लेट होती है। यह दावा तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब शेयर किया, रेलवे ने कहा कि तथ्य जाने बिना किसी वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल करना उचित नहीं है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें।

रेलवे ने बताया पूरा मामला

पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो किसी पैसेंजर DEMU ट्रेन का नहीं, बल्कि लोको नंबर 27237 और 27600 से संचालित एक मालगाड़ी का है। मालगाड़ी पहले से ऑपरेशनल कारणों से रुकी हुई थी और वीडियो को भ्रामक तरीके से पेश कर यह भ्रम फैलाया गया कि ट्रेन समोसा खरीदने के लिए रोकी गई थी।

यह भी पढ़ें : MP News: एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, कर्मचारियों की पदोन्नति से लेकर 48 लाख लोगों को राहत तक कई अहम घोषणाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें