MP News: पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई, मध्य प्रदेश के 1.20 लाख छात्र प्रभावित
MP News: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को रद्द किए जाने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। परीक्षा रद्द होने का असर मध्य प्रदेश के करीब 1.20 लाख अभ्यर्थियों पर पड़ा है।
छात्रों ने जताई मानसिक तनाव की बात
नीट अभ्यर्थी सार्थक यादव ने कहा कि उन्होंने पूरे साल मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन एग्जाम रद्द होने से वे बेहद निराश हैं। उनका कहना है कि अब दोबारा तैयारी कर परीक्षा देना मानसिक रूप से काफी मुश्किल होगा।

2024 के बाद फिर वही स्थिति
भोपाल की छात्रा राखी ने कहा कि 2024 में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी और अब 2026 में फिर वही हालात सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य अनिश्चितता में चला गया है और यह बेहद चिंताजनक है।
री-नीट की चर्चा से बढ़ी चिंता
नीट छात्रा इशीका साहू ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था और परीक्षा रद्द होने की खबर ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से तैयारी कर रहे छात्रों और ड्रॉप लेकर पढ़ाई कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बहुत बड़ा झटका है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
छोटे शहरों से पढ़ने आने वाले छात्र परेशान
उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए बड़े शहरों में भेजकर भारी खर्च उठाते हैं। ऐसे में परीक्षा रद्द होने से छात्रों के साथ-साथ परिवारों पर भी मानसिक और आर्थिक दबाव बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : Satna News: सतना के 12 खिलाड़ी नेशनल ताइक्वांडो में चयनित, दिल्ली में मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
