Rewa News: रीवा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी समेत 3 गिरफ्तार
Rewa News: रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कुल्हाड़ी और डंडों से किया हमला
बताया जा रहा है कि विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हिंसक रूप ले लिया। हमले में प्रधान आरक्षक मुकेश तिवारी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर कर दिया गया।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
पुलिस लाइन जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर हुई इस वारदात ने पूरे पुलिस विभाग को हिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार
सीएसपी राजीव पाठक के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेंद्र पांडे, उसके बेटे अंश पांडे और साथी सुजीत बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं।
विवाद की वजह तलाश रही पुलिस
फिलहाल पुलिस इस खूनी संघर्ष के पीछे की असली वजह जानने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : MP News: पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई, मध्य प्रदेश के 1.20 लाख छात्र प्रभावित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
