MP News: मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 35 जिलों में आंधी-बारिश, 14 जिलों में ओले गिरे
MP News: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के 35 जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई।
इन जिलों में हुई बारिश
बारिश का सबसे ज्यादा असर भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, विदिशा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में देखा गया।
वहीं रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
14 जिलों में गिरे ओले
मौसम के इस बदले मिजाज के बीच 14 जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। इनमें भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट और सिंगरौली शामिल हैं।
तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। जबलपुर और सीधी में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा 74 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, इसके अलावा भोपाल में 70Km/h, ग्वालियर में 60Km/h और शहडोल में 57Km/h की रफ्तार से हवाएं चलीं।
मई में बदला मौसम का ट्रेंड
आमतौर पर मई महीने में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने शुरुआत में ही अलग रुख दिखाया है। शुरुआती दिनों में ही आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है।
2 मई से नया सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया Western Disturbance सक्रिय हो रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : MP News: जबलपुर बरगी डैम हादसा: तेज आंधी में डूबा टूरिस्ट क्रूज, 9 की मौत, कई लापता
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
