MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, बीजेपी के आरोपों के बाद बड़ा फैसला

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, बीजेपी के आरोपों के बाद बड़ा फैसला

MP News: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज, बीजेपी के आरोपों के बाद बड़ा फैसला

MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज कर दिया गया है।

MP: मीनाक्षी नटराजन को मिला राज्यसभा जाने का मौका, कांग्रेस ने दिया टिकट –  MP NEWS TV

बीजेपी की आपत्ति और आरोप

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन प्रक्रिया के दौरान आपत्ति दर्ज कराई गई थी। बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट ने आरोप लगाया कि नामांकन पत्र में हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी छिपाई गई है, आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने पूरे मामले की जांच की। उम्मीदवार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया, लेकिन जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया, जांच के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पत्र को अमान्य घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

बीजेपी नेताओं ने इस फैसले को “सच्चाई की जीत” बताया है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह निर्णय तथ्यों और नियमों के आधार पर लिया गया है, इस घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के बीच बयानबाजी बढ़ने की संभावना है और राज्यसभा चुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में जून की भीषण गर्मी जारी, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें